मीडिया लाउंज
आरईसी ने प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
तारीख 2025-08-29

गुरुग्राम, 29 अगस्त, 2025: आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत अग्रणी एनबीएफसी और महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम, ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सुजाता चतुर्वेदी (आईएएस) उपस्थित रहीं, साथ ही खेल रत्न पुरस्कार विजेता और ओलंपियन मनु भाकर, प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता कैप्टन श्री धर्मवीर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के टॉप्स के सीईओ नछत्तर सिंह जौहल भी उपस्थित रहे। उनकी भागीदारी ने कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत, दोनों क्षेत्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क अपनाने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरईसी के गुरुग्राम मुख्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी और "हॉकी के जादूगर" मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। 'खेल के मैदान पर एक घंटा' थीम पर आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बेहतर जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचाव को प्रोत्साहित करना था।
इस समारोह में आरईसी की अपने कर्मचारियों के बीच फिटनेस, प्रेरणा और समग्र कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
आरईसी लिमिटेड के बारे में-
आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक 'महारत्न' कंपनी है, और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।
आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पुन: व्यवस्थित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के लिए नोडल एजेंसी भी बनाया गया है। आरईसी को केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिम्मेदारी भी दी गई है।









